Breaking News

मुख्यमंत्री रावत ने कोविड19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद गढ़वाल के कार्यो का लिया जायजा

देहरादून(सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होने कोविड19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद गढ़वाल के कार्यो का जायजा लिया। उन्होने बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर एवं बिड़ला परिसर श्रीनगर में स्थापित 18 से 44 आयु वर्ग हेतु कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात मेडिकल कालेज के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बिड़ला परिसर श्रीनगर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर में प्रतीक्षालय, टीकाकरण व ऑब्जर्वेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। सेंटर में तैनात अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। कहा कि टीकाकरण को लेकर आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, समुचित सुविधा सुगम बनाये रखेगें। उन्होंने वहां टीका लगवाने आये लाभार्थियों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर बेस में फायर फाइटिंग कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष, कोविड कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माणाधीन 30 बेड आईसीयू कक्षों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करना को कहा। जबकि अस्पताल परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। मुख्यमंत्री ने सीसीटीवी के माध्यम से समस्त वार्डों में भर्ती कोविड के मरीजों का हालचाल जाना। कोविड कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी से प्रतिदिन आने वाली फोन कॉल की जानकारी लेते हुए, कोविड वार्ड में भर्ती रोगियों की डेटा सुरक्षित रखने तथा कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की तैनाती बनाये रखने के निर्देश दिये। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन, दवाई, मास्क, गल्फ़स, सेनेटाइजर सहित अन्य की समुचित व्यवस्था बनाये रखेंगे। मुख्यमंत्री ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस व एसडीआरएफ कर्मचारियों का हालचाल भी जाना। कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतें। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिह रावत, जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे, बहुउद्देशीय सहकारी संघ अध्यक्ष/ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संपत सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी श्री यशपाल बेनाम, एसएसपी पी. रेणुका देवी, प्राचार्य डॉ. सी एम एस रावत, सहित अन्य उपस्थित थे। जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

2 comments

  1. 951279 583929Oh my goodness! an incredible write-up dude. Thanks a ton Nevertheless We are experiencing problem with ur rss . Dont know why Cannot enroll in it. Can there be any person locating identical rss dilemma? Anyone who knows kindly respond. Thnkx 658136

  2. 644977 282826This kind of lovely weblog youve, glad I found it!?? 191348

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *