Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

देहरादून (सू0वि0) ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी वृक्षारोपण किया।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

– विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन देहरादून(सू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *