Breaking News

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का किया रोपण

देहरादून (सूचना विभाग)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की १३ प्रजातियों का रोपण किया गया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की ०७ प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से मौनपालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौनपालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ में वर्ष २०१७ में बनाये गये ट्यूलिप गार्डन बनाया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।


Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून (सूचना विभाग) ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *