Breaking News
r2

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रैतिक परेड में किया प्रतिभाग

r2

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने पोखरी थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्राॅफी एवं एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। पुलिस के अधिकारियों को अग्निशमन के क्षेत्र में विशिष्ट पदक तथा सेवा पदक, उत्कृष्ट विवेचना एवं उत्कृष्ट अनावरण के पदकों से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। किसी भी देश, राज्य एवं बल की मजबूती के लिए एकता होना सबसे जरूरी है। समाज की शक्ति एकता से ही बढ़ती है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने समाज के हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किये। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र और पुलिस को मजबूती देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है। कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने जो लड़ाई लड़ी, यह दुनिया के लिए एक मिसाल बनी। आज भारत काफी हद तक कोविड पर विजय पाने में सफल हुआ है। कोविड से बचाव के लिए समाज के हर वर्ग ने अपनी ओर से पूरा सहयोग दिया है। सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जब तक कोविड पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होता है, तब तक हमें पूरी सतर्कता के साथ रहना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। माफिया तंत्रों जो अवैध रूप से प्रदेश के अन्दर घुसने का प्रयास करते हैं, चाहे नशा माफिया हो, खनन माफिया हो, वन माफिया हो इनके खिलाफ एक होकर हमें लड़ना है। राज्य सरकार माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है। सरदार बल्लभ भाई पटेल का जीवन हमें प्रेरणा और बल देगा। पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही और अनेक रियासतों का विलय कर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरदार पटेल की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री गणेश जोशी श्री खजान दास, श्री मुन्ना सिंह चैहान, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्री नरेश बंसल, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव गृह श्री नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून श्री अशोक कुमार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

r

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 259710 963839 Spot on with this write-up, I truly believe this web site needs considerably more consideration. Ill probably be again to read considerably far more, thanks for that info. 266301

  2. 564457 133520Aw, this was a quite good post. In thought I want to put in writing like this moreover ?taking time and actual effort to make a extremely good post?however what can I say?I procrastinate alot and surely not appear to get one thing done. 980179

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *