Breaking News
office

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

office

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा महानगर कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त की। प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश में कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान, प्लाज्मा डोनेट एवं अस्पतालों में फल वितरण के कार्य किये जा रहे हैं। यह सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक कर्मयोगी जिन्होंने अपने जीवन का एकएक क्षण देश को समर्पित किया है। उनके जन्म दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन सहयोग कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड19 के दौरान कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी लोगों का सहयोग किया है। कोविड से बचाव का सबसे अच्छा तरीका फिजिकल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग है। राज्य में कोविड की टेसिं्टग बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कल राज्य में भाजपा सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान राज्य सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक श्री बंशीधर भगत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री खजानदास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

office 1

 

Check Also

Hamster Run casino ile kazancını katla

Content Hamster Run Demo – Play Game for Freeby InOut Whether you’re after a big …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *