Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन में पहुंचे

-दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राईसिकल, बैशाखी सहित अन्य उपकरण किए प्रदान

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बिलासपुर के गुजराती भवन में आयोजित भारतीय जैन संगठना के निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे। उन्होंने शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, श्रवण संबंधी उपकरण, बैशाखी, कृत्रिम अंग प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे संगठन एवं शिविर में सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों को साधुवाद दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर में मौजूद दिव्यांगों से उनका कुशलक्षेम पूछते हुए सभी को स्वस्थ जीवन के शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर  रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  अभय नारायण, नगर निगम के सभापति  शेख नजरूद्दीन, कलेक्टर  सौरभ कुमार सहित विजय पाण्डेय तथा अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से भारतीय जैन संगठना एवं गुजराती समाज के सहयोग से यह ६ दिवसीय दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। २५ जून से प्रारंभ हुए इस शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में अब तक दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार १४५ कृत्रिम अंग, १०५ कैलिपर्स, १३५ कृत्रिम हाथ, ११० बैशाखी, ५३ ट्राईसिकल, ७५ व्हीलचेयर और २१५ श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *