Breaking News
37783 1617884843 1

मुख्यमंत्री ने पूरी की नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद

37783 1617884843 1

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग कर रहे नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद पूरी कर दी है। इस सड़क के चैड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने आज घोषणा कर दी है। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी हो गए हैं। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एक अहम फैसला लिया है, जिसकी मांग के लिए स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे। जनपद चमोली के नंद्रप्रयाग घाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 70 गांवों के ग्रामीण अपने विकास खंड की सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सड़क से हजारों लोगों के हित जुड़े हैं। क्षेत्र की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बातया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है। क्षेत्र की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने थराली विधान सभा के अंतर्गत आने वाले नंदप्रयाग से घाट बाजार तक की सड़क को डेढ लेन करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए वित्त व नियोजन से लेकर लोक निर्माण विभाग को भी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिये जनता सबसे बढ़कर है। जो जनता चाहेगी और जो जनता के हित में होगा वह किया जाएगा। जनहित में हर मुमकिन काम किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख घाट सुश्री भारती देवी फरस्वाण, जिला पंचायत सदस्य बूरा वार्ड 25 सुश्री नन्दिता रावत, मण्डल अध्यक्ष घाट खिलाप सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख घाट श्री अब्बल सिंह कठैत, सामाजिक कार्यकर्ता श्री त्रिभुवन सिंह फरस्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री राकेश रावत तथा कर्नल हरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में लेखनी के जरिए अपनी अहम भूमिका निभाई: धामी

देहरादून (सू वि)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब …

2 comments

  1. Sie möchten Ihre eigenen Ansprüche jetzt kostenlos und unverbindlich prüfen lassen? Selbst wenn das Urteil entgegen den Erwartungen negativ ausfallen sollte, entstehen so für den Mandanten keine Kosten. Zudem
    können wir dank unserer Kooperation mit Prozesskostenfinanzierern eine risikofreie
    Rechtsdurchsetzung anbieten. Eine individuelle Prüfung ihres Falls ist in jedem Fall
    kostenlos und unverbindlich. Die deutsche Rechtsprechung sendet
    sehr positive Signale, was die von uns erwirkten Urteile zu Gunsten unserer Mandanten und die damit einhergehenden, positiven Erfahrungen mit
    uns bestätigen.
    Bei Online Casinos mit deutscher Lizenz kannst du
    hingegen kein Geld zurückfordern. Nutzen Sie unsere kostenlose Erstberatung und lassen Sie mögliche Rückforderungsansprüche von kompetenten Anwälten prüfen, um Ihr Geld von dem Online Casino zurück zu erhalten. Daher können Sie die Verluste aus illegalen Glücksspielen, die bis zu
    zehn Jahre zurückliegen, zurückfordern. Sie
    können Ihr Geld zurückfordern, wenn das Online-Casino illegal betrieben worden ist.
    Ihre Erfolgsaussichten sind daher mittlerweile
    äußerst vielversprechend, falls Sie sich dazu entscheiden, Ihre entstandenen Verluste einzuklagen.
    All jene Online Casinos, die nicht im Besitz einer deutschen Lizenz sind, betreiben ihre Online Glücksspiele weiterhin auf illegale Art und Weise, was auch noch
    für Fälle nach dem 1.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *