Breaking News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को मजबूत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से किया विचार-विमर्श

नई दिल्ली / देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नागरिक उड्डयन, आवास और शहरी मामले, भारत सरकार श्री हरदीप पुरी से भेंट की। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत तीन गंगाटाउन ऋषिकेश, रूङकी व कोटद्वार में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए 32 करोङ 14 लाख 22 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति देने के साथ ही राशि जारी भी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को मजबूत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप को हवाई सेवाओं के लिए अधिक व्यवहार्य बनाने के लिए रनवे की लम्बाई बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तातंरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने आरसीएस (रीजनल कनेक्टीवीटी स्कीम) के अंतर्गत पिथौरागढ़ एयरस्ट्रीप से फिक्स विंग (वायुयान) हवाई सेवा पुनः सुचारू किए जाने के लिए दुबारा निविदा आमंत्रित किए जाने और आरसीएस योजनांतर्गत स्वीकृत मार्ग को पाईन्ट टू पाईन्ट किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरसीएस योजना के तहत स्वीकृत हैलीपैड मार्ग परिवर्तन व सिंगल इंजन हैलीकाप्टर के प्रयोग की अनुमति दी जाए। उन्होंने कुमायूं क्षेत्र में पवन हंस लिमिटेड द्वारा सप्ताह के सभी दिनों में हवाई सेवाएं प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से स्वच्छ भारत मिशनशहरी के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए 3 क्लस्टर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं के लिए रूपए 93 करोड़ 21 लाख और 8 लीगैसी वेस्टपुराने डमप साईट के प्रसंस्करण के लिए 126 करोड़ 53 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

One comment

  1. 715644 605766There is noticeably a bundle comprehend this. I suppose you made specific good points in functions also. 388952

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *