Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

देहरादून। चैखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी क्षेत्र का मुख्यमंत्री ने किया हवाई निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को अल्मोडा से पौड़ी आते समय चैखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी का हेलीकाॅप्टर से हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैखुटिया ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के समीप होने के साथ ही सीमान्त क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। चैखुटिया में हवाई पट्टी के निर्माण का प्रस्ताव भी भारत सरकार को प्रेषित किया गया था। हमारे सैन्य अधिकारियों ने भी सामरिक दृष्टि से चैखुटिया में हवाई पट्टी की नितान्त आवश्यकता बतायी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गढ़वाल व कुमाँऊ का मध्य क्षेत्र एवं गैरसैंण ग्रीष्म कालीन राजधानी के समीप होने के कारण चैखुटिया में हवाई पट्टी का निर्माण पूर्णतः राज्य हित में है। इससे सेना की जरूरतों की भी पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि चीन सीमा के नजदीक होने के कारण सेना को भी उससे सुविधा होगी। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

The National News