Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की 

हरिद्वार (सू0वि0) ।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद डामकोठी पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती निर्मल अखाड़ा के स्वामी ज्ञानदेव शास्त्री, बड़ा अखाड़ा के महन्त दुर्गादास, महन्त रूपेन्द्र सहित अन्य सन्त महात्माओं से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ’निशंक’, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)  बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणाा, एसपी सिटी  स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, सहित सम्बन्घित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 4000 फीट ऊंचाई पर खतरे में थी 175 यात्रियों की जान

रांची (संवाददाता)  । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *