Breaking News
buhan

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम टेमरी में बिहान केफेटेरिया सेंटर का किया ई-लोकार्पण

buhan

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग) । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आदर्श ग्राम टेमरी में लगभग 70 लाख रूपए की राशि से नवनिर्मित बिहान कैफैटोरिया और बिहान बाजार परिसर तथा ग्राम सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इनका शुभारंभ करते हुए कहा कि ये केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान से ही समाज का समन्वित विकास होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के उन्हें विभिन्न गतिविधियों और उद्यमों से लगातार जोड़ा जा रहा है। आज टेमरी तथा सेरीखेड़ी में महिलाओं को उद्यमों से जोड़ने के लिए दो केन्द्र खोले गए हैं। ऐसे ही केन्द्रों को अधिक से अधिक संख्या में खोलकर इसका विस्तार राज्य के गांव-गांव तक किया जाएगा, जिससे हर गांव में महिलाएं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान ग्राम टेमरी तथा सेरीखेड़ी के केन्द्रों की महिलाओं से बातचीत भी की और उन्हें सक्षम बन आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस..सिंहदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम टेमरी तथा सेरीखेड़ी में संचालित गतिविधियों की सराहना की और इसे महिलाओं की आमदनी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री अनिता शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि बिहान आदर्श ग्राम टेमरी में बिहान कैफेटोरिया का संचालन जागृति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इसके साथ-साथ बिहान बजार में बिहान फ्रेश दुकान में गौठान से आने वाले ताजे फलों एवं सब्जियों के विक्रय की व्यवस्था की जा रही है। इससे गौठानों के उत्पादों के विक्रय से जहां अन्य ग्रामों की महिलाओं को लाभ मिलेगा वहीं टेमरी के महिला समूह की महिलाओं को भी इससे फायदा होगा।

इसी तरह कल्पतरू मल्टीयूटीलिटी सेंटर सेरीखेड़ी से महिलाओं को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा होगी। इस सेंटर में कार्य करने वाली गरीब तथा जरूरतमंद महिलाओं को 60 लाख रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। पिछले 11 माह में मल्टीयूटीलिटी सेंटर का टर्नओव्हर दो करोड़ रूपए का रहा है। इसमें महिलाओं द्वारा अगरबत्ती, मोमबत्ती, साबुन, पेंसिल, चप्पल, सेनेटाइजर, मास्क, एलईडी बल्ब, मशरूम, गोबर गमला, सीमेंट पोल, बेकरी, हर्बल टी. नर्सरी तथा अन्य आय अर्जन गतिविधियों का सुचारू संचालन किया जा रहा है। बढ़ती मांग के कारण इस सेंटर के ‘‘बिहरा’’ ब्रांड के मास्क एवं अन्य उत्पाद की अपनी अलग पहचान है।

Check Also

Online casinoda eğlence ve bedava bonus Bethub giriş ile

Content casino bethub Bonus ve Promosyon Tekliflerini Değerlendirin bet hub Slot ve Canlı Oyun Çeşitleri …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *