Breaking News
dscn63604103214

निर्भया फंड से 900 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

dscn63604103214

भारतीय रेलवे निर्भया फंड के तहत 500 करोड़ की लागत वाली राशि से रेलवे परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 900 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएगा। पूरे देश के भीतर 983 रेलवे स्टेशन पर 19,000 एचडी सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। रेलवे स्टेशन पर महिलाओं समेत सभी लोगों की सुरक्षा 24 घंटे सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। देश में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा के लिए सरकार और एन.जी.ओ. के प्रयासों को मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2013 में केंद्रीय बजट में1000 करोड़ की राशि के साथ निर्भया फंड बनाया था। ये कैमरे प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। प्रशिक्षित आर.पी.एफ. कर्मचारियों के जरिए लगातार सी.सी.टी.वी. फुटेज की निगरानी के लिए स्टेशन पर नियंत्रण कक्ष होंगे। रेलवे मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर को भी सी.सी.टी.वी. कैमरा फुटेज पर निगरानी का अधिकार दिया जाएगा.रेलवे के पास 8,000 स्टेशन हैं, जिनमें से मौजूदा समय में 344 स्टेशन पर पहले से ही सी.सी.टी.वी. कैमरा लगा हुआ है। अधिकारी ने बताया,कि यह हमें बड़े पैमाने पर मदद करने जा रहा है। स्टेशन पर लगे ‘यू आर अंडर वॉच (आप निगरानी में हैं) से अपराधी मानसिकता वाले लोगों में अपराध को लेकर हिचक पैदा होती है। रेलवे का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से सभी स्टेशनों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने का है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 865323 374367There is noticeably a bundle to recognize about this. I assume you made specific nice points in functions also. 66157

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *