Breaking News
4566fgvbvj

आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं के संरक्षण को चलाया अभियान

4566fgvbvj

रुद्रपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा घूम रहे गोवंशीय पशुओं के संरक्षण को अभियान चलाया। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने किच्छा रोड, काशीपुर बाईपास रोड और किच्छा बाईपास रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आवारा घूम रही तीन गायों को पकड़ा और फिर उनकी टैगिंग की। इसके बाद पशुओं गोशाला पहुंचाया। नगर निगम के सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि यह अभियान नगर आयुक्त जय भारत सिंह के निर्देश पर चलाया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। टीम में सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, पशुपालन विभाग के डॉ. राजीव सिंह, डॉ. श्वेता यादव, गौतम सिंह, ज्ञानचंद समेत कई निगम कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

Hamster Run casino ile kazancını katla

Content Hamster Run Demo – Play Game for Freeby InOut Whether you’re after a big …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *