Breaking News
power theft in uk

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया

power theft in uk 

विकासनगर (संवाददाता)। ऊर्जा निगम और ऊर्जा निगम की सतर्कता विभाग की टीम ने डाकपत्थर क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सतर्कता विभाग की टीम ने दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने दस लोगों के खिलाफ डाकपत्थर चौकी में तहरीर दी। जिसमें रविंद्रसिंह चौहान निवासी टौंस कॉलोनी, अनीता निवासी पुरानी यमुना कॉलोनी, शमशाद निवासी पुरानी यमुना कॉलोनी, सोनियां सिंह निवासी पुरानी यमुना कॉलोनी, मीनाक्षी चौहान नई यमुना कॉलोनी, लोकेश निवासी पुरानी यमुना कॉलोनी, अमित कुमार निवासी नई यमुना कॉलोनी, टीकेंद्र कटारिया निवासी नई यमुना कॉलोनी, सरोज निवासी नई यमुना कॉलोनी, प्रताप सिंह निवासी नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर के घरों से बिजली चोरी का सामान केबल आदि जब्त कर टीम ने डाकपत्थर पुलिस चौकी में बिजली चोरी की तहरीर दी है। एसएसआई नरोत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। ऊर्जा निगम व सतर्कता विभाग की टीम में एसडीओ हनुमान सिंह, एसआई पुलिस सुरेंद्र सिंह सामंत, उमा मधवाल, एसडीओ योगेश कुमार, अवर अभियंता भूपालसिंह आदि शामिल रहे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *