Breaking News
bus accident

पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 7 लोगों की मौत

bus accident

पश्चिम मिदनापुर । पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां एक बस पलटने से 7 लोगों को मौत हो गई है। इस हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पूरा मामला पश्चिमी मिदनापुर का है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय जब बस नेशनल हाइवे 60 का है। जानकारी के मुताबिक घटना पश्चिमी मिदनापुर के खडग़पुर स्थित सतकुई का है। जहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। घटना उस समय हुई जब सवारियों को लेकर जा रही बस एनएच 60 पर पलट गई। इस हादसे में जहां 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद ही वहां स्थानीय लोग जमा हो गए। साथ ही प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी आ गए। तुरंत ही वहां राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी ये साफ तौर से पता नहीं चला है कि हादसा किन वजहों से हुआ।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *