Breaking News
peru crash bus

अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी , 44 लोगों की मौत

peru crash bus

लीमा । यह घटना कैमाना के नॉर्थ पैन-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई। उस वक्त बस पहाड़ी इलाके से गुजर रही थी लेकिन अनियंत्रित होकर 100-300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। अरेक्विपा क्षेत्रीय सरकार के राष्ट्रीय एवं नागरिक रक्षा कार्यालय प्रमुख जैकलीन चोक ने टेलीविजन चैनल ‘कैनाल एन’ को बताया कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई। हालांकि अब यह नंबर बढ़कर 44 तक पहुंच चुका है। अरेक्विपा क्षेत्र के गवर्नर यमीला ओसरियो ने कहा कि पेरू के पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की संख्या 44 तक पहुंच गई है। बस में कितने लोग सवार थे, यह अभी पता नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह संख्या 45 तक हो सकती है। पेरू में हुआ यह दूसरा भयंकर बस हादसा है। इससे पहले इसी साल जनवरी में भी बड़ा ही दर्दनाक बस हादसा हुआ जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी।

Check Also

Rola obsługi klienta w zapewnianiu satysfakcji w betcasino

W artykule omówimy znaczenie obsługi klienta w kontekście satysfakcji graczy w betcasino. Zbadamy, jak wysoka …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *