Breaking News
5f6c2e805e836

बेल्जियम में मास्क लगाने संबंधी दिशा-निर्देशों में मिलेगी छूट

5f6c2e805e836

ब्रसेल्स । यूरोपीय देश बेल्जियम में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चेहरे पर मास्क लगाने के अनिवार्य निर्णय से अगले से महीने से कुछ राहत मिलेगी। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश में हालांकि जिन जगहों पर एक दूसरे से दूरी बनाये रखना मुश्किल होगा उन जगहों पर मास्क लगाना जरुरी होगा। देश की प्रधानमंत्री सोफी विलियम्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक करने के बाद कोरोना महामारी के रोकथाम को लेकर कहा कि लोगों को इस माहमारी के साथ जीना सीखना होगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द सब सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा, लगातार हाथ धोना, एक-दूसरे से दूरी बनाये रखना, मास्क लगाना, जरुरत पढऩे पर ही बाहर जाना और वृद्धों तथा बीमार लोगों का ध्यान रखना जैसे छह उपाय इस महामारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण कदम हैं।
बेल्जियम में एक अक्टूबर को कोरोना दिशा-निर्देशों में कुछ बदलाव किये जाएंगे जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर अब मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा और चरंटाइन की अवधि भी 14 दिन से घटा कर सात दिन कर दी जायेगी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *