Breaking News
dehradunb 565465

झंडे जी के आरोहण के दौरान टूटा ध्वज दंड कई श्रद्धालु घायल

dehradunb 565465

देहरादून (संवाददाता)। देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले के दौरान एक हादसा हो गया। झंडे जी के आरोहण के दौरान ध्वज दंड गिर गया और टूट गया। इस हादसे से भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दरबार साहिब में आज ऐतिहासिक 105 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण किया जा रहा था। इस दौरान बारिश ने देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ा दी। आरोहण के अंतिम समय में बारिश के चलते लकड़ी की कैंची टूट गई, जिसके कारण झंडे जी का ध्वज दंड नीचे गिर गए। वहीं, झंडे जी के नीचे दबने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ का माहौल देख महंत देवेंद्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर व्यवस्था संभाली गई। इससे पहले आज सुबह झंडेजी को उतारने का कार्यक्रम शुरू हुआ। दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में श्री झंडेजी  को दही, घी, गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया गया। शाम पांच बजे श्री झंडेजी का आरोहण किया जा रहा था। इस ऐतिहासिक क्षण के दर्शन करने को लाखों की संख्या में संगतों का जनसैलाब उमड़ा था।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

One comment

  1. 221466 742517I got what you intend, saved to my bookmarks , very decent web site . 25548

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *