Breaking News

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा भाजपा के स्थापना दिवस, हर घर पर लहराएगा पार्टी का झंडा:- कुलदीप कुमार

 

ऋषिकेश, 2 अप्रैल
डीएस सुरियाल

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा का स्थापना दिवस बडे़ हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर ऋषिकेश जिले के सभी मंडलों के प्रत्येक घरों पर पार्टी का झंडा लहराना चाहिए। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
आज जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस बडे़ हर्षोल्लाह के साथ मनाऐंगे। तथा प्रत्येक घरों में पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर लोगों को देंगे।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक मनाऐंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर प्राथमिक सदस्य एकत्रित होकर स्थापना दिवस मनाएंगे और प्रत्येक मंडल में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक निर्वाचित प्रतिनिधि गांव चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओ के साथ 3 दिन तक 8 घंटे गांव व बस्ती में सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता अभियान, लाभार्थी संपर्क पदयात्रा, चौपाल, बूथ की बैठक करेंगे। 14 अप्रैल को प्रदेश भर में संविधान रचयिता बाबा साहिब डॉ अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। बैठक में नगर निगम मेयर शंभू पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, सुमित पंवार, नरेंद्र नेगी, कविता शाह, गीतांजलि रावत, पंकज शर्मा, सुरेंद्र कुमार सुमन, चंद्र मोहन पोखरियाल, सुरेंद्र बिष्ट, राम किशन, चंद्रभान पाल, गोविंद अग्रवाल, अनीता ममगाईं, बृजेश चंद शर्मा, उषा कोठारी, दिनेश सजवान, विनय कंडवाल, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने किया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …