Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वजारोहण के साथ मनाया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस, मिठाई वितरित कर एक दूसरे को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 

ऋषिकेश, 6 अप्रैल
डीएस सुरियाल

भाजपा जिला कार्यालय ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वजारोहण कर पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया।
इस दौरान राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा द्वारा एवं प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य बृजेश कुमार शर्मा द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण करके संगठन की विचारधार को लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
        कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 46 वर्षों से राष्ट्रभक्ति और अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए लगातार देश हित के लिए कार्य करती आ रही है और इसको आगे बढ़ाना ही हमारा और हमारी सरकार का लक्ष्य है। विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन होने के साथ ही पार्टी धरातल स्तर पर जन जन के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर मनोज ध्यानी जिला उपाध्यक्ष, संदीप गुप्ता पूर्व राज्यमंत्री, कृष्ण कुमार सिंघल पूर्व राज्यमंत्री, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, निखिल बर्थवाल, अजय वीर, सुधा असवाल, निर्माला उनियाल, शिवम् टुटेजा, पूर्णिमा तायल, दीपक बिष्ट, राकेश पार्छा, भावना किशोर गौड़, नंद किशोर जाटव, कुलदीप टंडन, दीपक भारद्वाज, पार्षद आशु डंग, सुजीत यादव, जितेंद्र पाल पाठी आदि उपस्थित थे।


       वहीं दूसरी ओर पूर्व पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी घर की छत पर पार्टी का ध्वजारोहण कर पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया व सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने की गौरवशाली यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं सादर नमन करती हूँ। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आगे बढाया।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …