Breaking News

भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है:- अग्रवाल

 

ऋषिकेश 12 अप्रैल
डीएस सुरियाल

भाजपा के संगठन की ओर से आयोजित बूथ चलो अभियान में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विस्थापित कॉलोनी के शिव मंदिर में सफाई अभियान भी चलाया।
शनिवार को विस्थापित कॉलोनी में बूथ संख्या 70 व 71 में भाजपा का बूथ चलो अभियान चलाया गया। इसमें डॉ अग्रवाल के कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसमें नियम, अनुशासन और कर्मठ कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान होता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक राजनैतिक पार्टी होने के नाते हम सबका दायित्व है कि समाज को सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाना। कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। जिसका लाभ अंत्योदय परिवारों को शतप्रतिशत मिले, उसके लिए हमें जनता और सरकार के बीच सेतु बनने का काम करना है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमारे इन प्रयासों का आशीर्वाद, पार्टी को आने वाले पंचायत चुनावों में मिलना तय है। कहा कि यूसीसी, नारी सशक्तिकरण, नारी आरक्षण, किसान भाइयों के लिए स्वरोजगार योजना, युवाओं के लिए नकल विरोधी कानून, दंगा नियंत्रण कानून, भू कानून जैसे महत्वपूर्ण बिल धामी सरकार लेकर आई है। इसका लाभ जनता को मिले, इसके लिए लोगों तक जानकारी पहुचानी होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सफाई आयोग के सदस्य राकेश परचा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, पार्षद पुष्कर बंगवाल, राजेश कुमार, जगत सिंह नेगी, सुमित थपलियाल, हीरा बल्लभ जोशी, बूथ अध्यक्ष अंकित चौहान, राम सिंह पंवार, अभिषेक रावत, सुधा असवाल, आशीष गैरोला, विशाल शाही, रवि थपलियाल, निरपाल सिंह, दीपक गुप्ता, संजय वर्मा, पुष्पा शर्मा, विकास नेगी, मुन्नी ध्यानी, कमला, विमला पंवार, सत्येश्वरी देवी, भुवनेश्वरी, सुमन, बीनू आदि उपस्थित रहे।

शिव मंदिर में चलाया सफाई अभियान

भाजपा संगठन के मंदिर सफाई अभियान के तहत विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विस्थापित कॉलोनी के शिव मंदिर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़े और अपने आसपास के मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …