Breaking News
yt465354654

भाजपा संगठन व स्काउट-गाइड स्वयंसेवियों ने किया पौधरोपण

yt465354654

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा संगठन ने जिले के सभी मंडल स्तर पर फलदार व छायादार पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व साफ रखने का संकल्प लिया। वहीं स्काउट-गाइड स्वयंसेवियों ने भी अपने-अपने घरों में पौधरोपण किया। शुक्रवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के निर्देशन में सभी मंडलों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने शिवानंदी व मुख्यालय में आंवला, कचनार, हेड़ा, बेडा आदि फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र बिष्ट, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद थपलियाल, मंडल उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थके। वहीं भारत स्काउट एवं गाइड़ राइका रतूड़ा के 32 स्वयं सेवियों ने स्काउट मास्टर शीशपाल पंवार के निर्देशन में अपने-अपने घरों के आसपास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *