Breaking News
BJP leaders including Modi paid homage to Shyama Prasad Mukherjee

मोदी समेत भाजपा नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

BJP leaders including Modi paid homage to Shyama Prasad Mukherjee

नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के अन्य नेताओं ने रविवार को भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर याद करता हूं। एक सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी भक्त डॉ मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए दिवंगत मुखर्जी का जुनून हमें लगातार प्रेरित करता रहता है और 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करने की शक्ति देता है।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह और पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में महान देशभक्त डॉ मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। शाह ने अपने ट्वीट में देश की एकता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने हिंदी में ट्वीट किया, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि था इसीलिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरुद्ध डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रवादी आंदोलन छेड़ा था।
शाह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, भारत के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से डॉ. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की। आज यदि हम जम्मू-कश्मीर में बिना परमिट के जा सकते हैं और पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग है तो उसके पीछे डॉ. मुखर्जी जी का बलिदान है। ऐसे अभिजात देशभक्त के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 829560 934482There is evidently a lot to know about this. I consider you made certain good points in functions also. 433289

  2. 585861 883285articulo agregado a favoritos, lo imprimir cuando llegue a la oficina. 237985

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *