Breaking News
vidhansabha rj

राजस्थान के 90 शहरी निकायों में चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा-कांग्रेस

-15 फरवरी तक कराने हैं चुनाव

vidhansabha rj

जयपुर । निकायों की चुनाव प्रक्रिया सोमवार को सभापति और पालिकाध्यक्षों के चुनाव के साथ पूरी हो जाएगी। इसी के साथ प्रदेश के 20 जिलों के 90 निकायों में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग प्रदेश के 20 जिलों की 90 निकायों के 15 फरवरी से पहले-पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। निर्वान आयोग के चुनाव करवाने की तैयारियों के साथ भाजपा और कांग्रेस भी अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। 20 जिलों में अजमेर नगर निगम सहित 9 नगर परिषद् और 80 नगर पालिका में निकायों में चुनाव होने हैं। यह निकाय चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के महत्वपूर्ण होंगे। गौरतलब है कि इन निकायों का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो गया था, कोरोना के कारण चुनाव नहीं करवा पाने पर सरकार ने यहां पर प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। हाईकोर्ट की फ टकार के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नवगठित नगर निगमों, 21 जिलों में पंचातयों के चुनाव सम्पन्न करवाए जा चुके है। वहीं 12 जिलों की 50 निकायों के चुनाव सोमवार को पूरे हो जाएंगे। प्रदेश के अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चितौडगढ़़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालवाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में निकायों के चुनाव होंगे। 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *