Breaking News
bjp and aap

दिल्ली के जहरीले पानी पर आमने-सामने भाजपा-आप

bjp and aap

नयी दिल्ली । दिल्ली की वायु प्रदूषण के बाद अब भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) जहरीले पानी को लेकर आमने-सामने आ गई है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जहां दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि दिल्ली के लोग जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली जल बोर्ड के मुखिया होते हुए भी साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। वहीं, आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा की केंद्र सरकार और उसके मंत्री राम विलास पासवान को चुनौती देते हुए कहा है कि वे हमारी उपस्थिति में भाजपा शासित दिल्ली और शहरों से पानी के नमूने लें और इसे निष्पक्ष एजेंसी को ऑडिट के लिए भेजें। पूरे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में बुरी तरह विफल होने के बाद भाजपा की केंद्र सरकार जल की गुणवत्ता पर राजनीति कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पासवान इस तरह के गैरजिम्मेदार दावे कैसे कर रहे हैं जब सितंबर के महीने में ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रिकॉर्ड में कहा था कि दिल्ली के पानी की गुणवत्ता यूरोपीय मानकों से बेहतर है। इस तरह का खोखला दावा करने से पहले केंद्रीय मंत्री पासवान को संबंधित केंद्रीय मंत्रालय से जांच करवानी चाहिए थी, जो न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि स्पष्ट राजनीतिक पूर्वाग्रह की भी है। भाजपा का कहना है कि देश की 20 राजधानियों से बीआईएस ने पानी के नमूने लिये गये थे जिसमें दिल्ली 20वें स्थान पर है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *