Breaking News
wh

बाइडेन की टीम ने व्हाइट हाउस के लिये शुरू की तैयारियां

wh

विलमिंग्टन  । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजों के इंतजार के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन की टीम ने व्हाइट हाउस के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अभी मतगणना जारी है, लेकिन लंबे समय से बाइडेन के करीबी टेड कौफमैन बाइडेन की जीत की सूरत में सरकार गठन की कवायद में जुट गए हैं। डेलावर से पूर्व सीनेटर कौफमैन बाइडेन के उप राष्ट्रपति बनने के बाद इस सीट से सीनेटर बने थे। वह 2008 में ओबामा सरकार का गठन करने वाली टीम का भी हिस्सा थे। बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के कुछ ही समय बाद अप्रैल में पहली बार कौफमैन से ऐसी सूरत में सत्ता के हस्तांतरण पर काम शुरू करने के लिये कहा था। अमेरिका में सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से तब शुरू होती है जब सामान्य सेवा प्रशासन सभी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विजेता के नाम की घोषणा कर देता है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *