Breaking News
bangladesh videsh

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से की भेंट

bangladesh videsh 

दिल्ली । बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए.के. अब्दुल मोमेन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने डॉ. मोमेन को विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी, और विदेश मंत्री बनने के साथ ही अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को गंतव्य के रूप में चुनने के लिए उनकी सराहना की।
डा. अब्दुल मोमेन ने प्रधानमंत्री को भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हाल में हुयी प्रगति से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देानों देशों के सबंधों को काफी गति मिली है। उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नए कार्यकाल में आपसी संबंधों को इसी गति से आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। (साभार-पीआईबी) 

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

4 comments

  1. Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.

  2. Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated

  3. This was beautiful Admin. Thank you for your reflections.

  4. 801072 990137Thanks for the info. And a response from you. car dealers hips san jose 622112

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *