Breaking News

अयोध्या: इस बार दीपावली में 17 लाख दीपक से जगमगाएगी रामनगरी

उत्तर प्रदेश। दीपोत्सव को रामनगरी अयोध्या में मनाने की जोरों से तैयारियां चल रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी जगमग झाकियां निकाली जाएंगी। यहां 16 झाकियों को निकाला जाएगा।इन झांकियों में राम जन्मभूमि मॉडलए काशी कॉरिडोरए विजन 2047, 1090 तथा भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक के दृश्यों का जीवंत चित्रण किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रामायणकालीन शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से संबंधित कलाकार 16 रथों पर सवार होंगेए जो अपनी कला के जरिये रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों के कलाकार रथ के आसपास नृत्य करते चलेंगे।सूचना विभाग की ओर से इस बार 11 झांकियां निकलेंगी। इसी प्रकार पर्यटन विभाग की ओर से खुले ट्रकों में 5 डिजिटल झांकियां निकाली जााएंगी। सभी झाकियां रामायणकालीन दृश्यों पर आधारित होंगीए जिसमें राम मंदिर का मॉडल और 2047 का अयोध्या का विकास का मॉडल पेश किया जाएगा।अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में कई राज्यों के कलाकारों को शोभायात्रा में सहभागिता का अवसर मिलेगा। शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से सुबह 9 बजे निकलेगीए जो 1 बजे दीपोत्सव स्थल पहुंचेगी।झांकियों से जुड़ा रिहर्सल आज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी दिवाली के मौके पर अयोध्या का दौरा करेंगे। वह 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे और शाम 5 बजे श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साइट का अवलोकन करेंगे। इस दौरान शाम 5 बजकर 40 मिनट पर वह श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक के साक्षी बनेंगे।पीएम मोदी शाम साढ़े 6 बजे सरयूजी के नए घाट पर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 6ण्40 बजे रामजी की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। वह साढ़े 7 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी देखेंगे। इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीपक जलेंगे। बीते साल यहां 9 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए थे। वहीं साल 2020 में यहां 5.84 लाख दीपक जलाए गए थे।

Check Also

टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट

-इस बार पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से मिल रही राहत देहरादून (संवाददाता) …

One comment

  1. Aber auch Tischspiele können neben den Slots gespielt werden. So dürfen Casinos mit deutscher Lizenz nur mehr Spielautomaten anbieten. Denn
    es hängt eher von der Lizenz ab, welche Casinospiele und Online Glücksspiele erlaubt sind.

    Die Anonymität gegenüber dem Casino bleibt teilweise erhalten, da nur die Wallet-ID übertragen wird.

    Diese können offline an Tankstellen, Supermärkten oder Kiosken ohne Ausweisprüfung gekauft und
    online eingelöst werden. Der Kundensupport sollte mindestens via Live-Chat 24/7 erreichbar sein und kompetente Antwort in deutscher oder englischer Sprache bieten.
    Da euer Konto die ganze Zeit über mit dem Casino gekoppelt war, müsst ihr eure
    Bankingdaten nicht exta noch einmal angeben und ihr müsst euch auch nicht erneut legitimieren. Sobald ihr das Bonusguthaben durchgespielt habt, könnt ihr eine Gewinnauszahlung beantragen. Der Willkommensbonus
    muss allerdings aktiviert werden, ehe man mit dem eingezahlten Echtgeld einen Einsatz tätigt.
    Fast alle Online Casinos ohne Verifizierung gewähren ihren neuen Kunden bei der Ersteinzahlung ein Willkommenangebot.

    References:
    https://online-spielhallen.de/ihr-ultimativer-leitfaden-zum-vulkan-casino-aktionscode/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *