Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
(संवाददाता)
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को चुराकर ले गए। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने रात के दौरान अनंतनाग जिले के शहर से नकदी के साथ एटीएम मशीन को उखाड़ा और अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि मशीन के अंदर कितनी नकदी थी इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। घटना के बाद चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने इलाके में कई संदिग्धों लोगों से पूछताछ की है।
The National News