Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा किशोरी विकास विकसित के लिए है आवश्यक

 

धनौरी, 3 मार्च
दिनेश सिंह सुरियाल

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सप्ताह का आयोजन किया गया। जोकि 3 मार्च से 08 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सरकार भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।
उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है, इसलिए शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, नेतृत्व विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने से निश्चित ही आपके जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डा योगेश कुमार, योगाचार्य अंकित सैनी, अंजना सैनी, सुमन देवी, डा अजयवीर पुण्डीर व डा अंजली राठौर आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य सदस्यों के साथ की बैठक

  देहरादून, 19 डीएस सुरियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय में 16वें वित्त …