Breaking News

मुख्यमंत्री से आर्ट ऑफ लिविंग एवं आई.ए.एच.वी के प्रतिनिधियों ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में आर्ट ऑफ लिविंग एवं आई.ए.एच.वी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कोविड19 के दृष्टिगत मिलेट्री अस्पताल देहरादून के लिए 05 वेंटिलेटर, उत्तरकाशी जनपद हेतु 300 ऑक्सीमीटर एवं 280 थर्मामीटर प्रदान किये। इसके अलावा उनके द्वारा 10 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर भी भेंट किये गये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री गणेश जोशी, स्वामी श्री विजयानन्द, स्वामी श्री भव्ये तेज, श्री आर.एस. राघव, श्री वी.वी. गुलाटी, श्री नितिन जैन आदि उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *