Breaking News
ARMY AMBULANCE

हाईवे पर पलटी आर्मी की एंबुलेंस, चार घायल

ARMY AMBULANCE

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। श्रीनगर से करीब छह किमी की दूरी पर फरासू में हाईवे पर आर्मी एएमसी जोशीमठ की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पर पलट गई। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार देने के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। चारों की स्थिति खतरे से बाहर है। रविवार को दिन में एक बजे के करीब जोशीमठ से रायवाला के लिए जा रही एबुंलेंस फरासू में अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे एबुंलेस हाईवे पर पलट गई। श्रीकोट चौकी इंचार्ज महेश रावत ने बताया कि इस घटना में एंबुलेंस में सवार शांति प्रसाद (22) गढ़वाल स्काउट जोशीमठ, महेश(35) फील्ड हास्पिटल एएमसी जोशीमठ, नरेश सिंह (24) चार्ली कंपनी गढ़वाल स्काउट व राजपूत वि_ल (24) घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। चारों की स्थिति सामान्य है।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *