Breaking News

राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न

रायपुर (जनसंपर्क विभाग) ।  मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग और नल जल योजना के कार्यों के लिए निविदा प्रारूप, वाटर सप्लाई समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पूर्व में प्रचलित प्रारूप निविदा और रूचि की अभिव्यक्ति में आंशिक संशोधन के प्रारूप पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि वर्ष २०२२-२३ में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के १९२१७ ग्रामों को हर-घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को जल-जीवन मिशन की गाईडलाइन और ईओआई आमंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव  अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक स्वच्छ भारत मिशन एवं संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग  संजय अग्रवाल, जल-जीवन के मिशन संचालक आलोक कटियार सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *