Breaking News
anna hazare

अन्ना हजारे भी बैठे अनशन पर

anna hazare

पुणे  । केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हुए है, सरकार से कई दौर की बातचीत के बाद भी सार्थक हल न निकल पाने के कारण कई दिनों से किसान दिल्ली में व देश के कई क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन कर रहे है। आज इसी कड़ी में किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। देश के कई राज्यों में बंद का व्यापक असर पड़ा है। आज 11 से 3 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है। किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए अन्ना हजारे ने कहा है, कि सरकार कृषि कानूनों को तत्काल रद्द करें। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपने गृह क्षेत्र रालेगण सिद्धि गांव में किसानों के समर्थन में अनशन पर बैठ गए है। 

Check Also

आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत: अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं

देहरादून।  आगामी अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *