Breaking News
Andhii

आंधी पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त,पेड़-खंभे गिरने से यातायात व्यवस्था ठप

Andhii

कानपुर (नितेश सिंह)। रविवार देर शाम शहर और आसपास के सटे जिलों में अचानक तेज आंधी पानी ने फिर से अपने तेवर दिखाए। बिगड़े मौसम ने फिर जनजीवन अस्त.व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी से दोपहिया और चारपहिया वाहन जहां के तहा कुछ देर खड़े रहे। वहीँ विभाग ने फिर से मौसम बिगडऩे की चेतावनी दी है।बारिश से गेहूं की फसल भीगने के कारण खराब होने का भय किसानों को सता रहा है। साथ ही आम की फसल पर भी प्रभावित हुई। शाम होते ही आसमान पर काली बदली के साथ तेज हवाओं के झोंकों के साथ आंधी आई। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। शहर में तेज आंधी के चलते कई जगह होर्डिंग,पेड़ व बिजली के पोल उखड़ गये। वहीँ सोमवार को तेज घूप व उमस भरी गर्मी से शहरवासी हलाकान रहे। यही नहीं बिजली की भयानक चमक व गरज से शहरवासी डर गये। खासतौर पर जो सड़कों पर थे वह तो सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आये। मौसम के इस विकाराल रूप को देखते हुए बिजली विभाग ने पूरे शहर की बिजली काट दी और अंधेरें में लोग परेशान हो गये। तूफान इस कदर भयानक था कि पूरे शहर और आसपास के इलाकों में अन्धेरा सा छा गया और सड़को पर अफरातफरी मच गई। आलम यह रहा कि वाहन चालक सड़कों पर लाइट जलाकर भी नहीं चल पा रहे थे। शहर में लगी होर्डिंग्स व बैनर टूट-टूटकर राहगीरों के ऊपर गिर रहे थे। फूलबाग,कल्याणपुर, रावतपुर और किदवई नगर में कई जगहों पर बिजली के पोल व पेड़ भी गिर गयें। कई जगहों पर पूरी होर्डिंग्स ही भरभराकर गिर गई। मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरूद्ध दुबे ने बताया कि इस तरह का मौसम अभी 16 मई तक बना रहेगा। ऐेसे में लोग सदैव सतर्क रहें, खासतौर पर सायंकाल के समय जरूर। बताया कि कम वायुदाब का क्षेत्र बनने से सांयकाल ही मौसम खराब होने की अधिक संभावना बनी हुई है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *