Breaking News
no internet

दुनियाभर में 48 घंटे तक ठप होने वाला है इंटरनेट?

no internet

नई दिल्ली । इंटरनेट यूजर्स को अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट न मिलने से परेशानी हो सकती है। खबर है कि दुनियाभर में अगले 48 घंटों के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद हो सकती है। मुख्य डोमेन सर्वर्स अगले कुछ घंटों तक रुटीन मेंटनेंस पर रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ घंटोंं तक इंटरनेट यूजर्स को नेटवर्क फेलियर होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मुख्य डोमेन सर्वर्स और इससे जुड़े नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर कुछ समय के लिए डाउन रहेंगे। इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स इस दौरान क्रिप्टोग्राफिक की बदलकर इस दौरान मेंटनेंस का काम करेंगी। इससे इंटरनेट की अड्रेस बुक या डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस)को प्रोटेक्ट करने में मदद मिलेगी। आईसीएएनएन ने कहा कि साइबर अटैक की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए मेंटनेंस का यह काम करना जरूरी हो गया है। एक बयान में कम्युनिकेशन्स रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा कि ग्लोबल इंटरनेट शटडाउन, सुरक्षा, स्थिर और लचीले डीएनएस के लिए बेहद जरूरी है। अथॉरिटी ने आगे बताया, स्पष्ट कर दें कि, अगर यूजर्स के नेटवर्क ऑपरेटर्स या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं तो कुछ इंटरनेट यूजर्स को इससे परेशानी हो सकती है। हालांकि, उचित सिस्टम सिक्यॉरिटी एक्सटेंशन्स को इनेबल कर इस प्रभावक को नजऱअंदाज़ किया जा सकता है। इंटरनेट यूजर्स को अगले 48 घंटोंं के दौरान वेब पेज ऐक्सेस करने या किसी ट्रांज़ेक्शन करने में दिक्कतें हो सकती हैं। इसके साथ ही अगर यूजर्स आउटडेटेड आईएसपी का इस्तेमाल करते हैं तो ग्लोबल नेटवर्क को ऐक्सेस करने में असुविधा हो सकती है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

One comment

  1. Hello There. I found your weblog the usage of msn. This is an extremely well written article. I will make sure to bookmark it and come back to learn extra of your helpful info. Thanks for the post. I will certainly return.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *