Breaking News
alcohol n

ऐल्कॉहॉल के सेवन से तेज होती है याददाश्त

alcohol n

ऐल्कॉहॉल के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इसे पीने के कुछ फायदे भी हैं। जी हां…अगर आप कमजोर याददाश्त के शिकार हैं तो इस समस्या को दूर करने में शराब आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, हाल ही सामने आई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐल्कॉहॉल के सेवन से आपको ज्यादा बातें याद रहती हैं और आपकी याददाश्त को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सिटर में हुई एक नई स्टडी का दावा है कि अगर ड्रिंकिंग सेशन से ठीक पहले किसी सूचना या जानकारी को सीखा जाए तो ऐल्कॉहॉल की वजह से वह सूचना लंबे समय तक याद रहती है क्योंकि ऐल्कॉहॉल हमारी याददाश्त को बेहतर करती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ऐल्कॉहॉल के अत्यधिक सेवन का हमारे शारीरिक और मानसिक सेहत पर कितना बुरा असर पड़ता है इस बात को ध्यान रखते हुए ही इस सीमित पॉजिटिव असर को देखा जाना चाहिए। शोधकर्ताओं ने रिसर्च के दौरान 18 से 53 साल के बीच के 88 सोशल ड्रिंकर्स जिसमें 31 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल थीं को वर्ड लर्निंग का एक टास्क दिया। इसके बाद प्रतिभागियों को 2 ग्रुप्स में बांट दिया गया। एक ग्रुप को जितनी मर्जी ऐल्कॉहॉल पीने के लिए कहा गया और दूसरे ग्रुप को ऐल्कॉहॉल पीने से मना कर दिया गया। दूसरे दिन सभी प्रतिभागियों ने वही टास्क दोबारा किया और नतीजों में पाया गया कि जिन्होनें ऐल्कॉहॉल पी थी उनको चीजें ज्यादा याद थीं।यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सिटर की प्रफेसर सिलिया मॉर्गन ने कहा, हमारी रिसर्च ने सिर्फ यही नहीं दिखाया कि जिन्होंने ऐल्कॉहॉल का सेवन किया उन्होंने वर्ड लर्निंग का टास्क बेहतर किया बल्कि ज्यादा ऐल्कॉहॉल पीने वालो ने ज्यादा बेहतर किया। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि ऐल्कॉहॉल किसी भी नई लर्निंग को ब्लॉक कर देती है इसलिए ब्रेन में ज्यादा संसाधन मौजूद होते हैं जो किसी भी नई याद की गई सूचना को लंबे समय तक याद रखने में मदद करते हैं।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *