Breaking News
51 axsa 5

दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में देवदास को पेश करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

51 axsa 5

एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन 2002 में रिलीज अपनी हिट फिल्म देवदास को 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दोबारा पेश करेंगी. रिपोर्ट के मुताबिक, वह लॉरियल पेरिस ऑपन एयर सिनेमा के अंतर्गत इस फिल्म को 20 मई को पेश करेंगी. यह कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या का 16वां साल होगा. 2002 में पहली बार उन्होंने इसके रेड कारपेट पर देवदास को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ पेश किया था. अपनी पहली रेड कारपेट अपीयरेंस को याद करते हुए ऐश्वर्या ने बताया, उन्होंने वास्तव में इसे बहुत यादगार बनाया था. इसमें हम घोड़ा गाड़ी में बैठकर गए थे. हम तीनों ऊपर चढ़े और महसूस किया था हम इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. रेड कारपेट में जाने से पहले ही शानदार महसूस कर रहे थे. ऐश्वर्या के अलावा सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी. सोनम इससे पहले कई बार फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतर चुकी हैं. जबकि दीपिका की यह दूसरी अपीयरेंस होगी. 2010 में पहली बार दीपिका कान्स के रेड कारपेट पर उतरी थीं. कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक चलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, बतौर ब्रांड एंबेसडर ऐश्वर्या रेड कारपेट पर 19 और 20 मई को उतरेंगी. बता दें, पिछले साल ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म सरबजीत को कान्स में पेश किया था. रेड कारपेट पर पर्पल लिपस्टिक की वजह से उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *