Breaking News
Aishwarya Rai

पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल अपनी अगली फिल्म फन्ने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर कई सालों बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ऐश्वर्या राय जल्द ही फन्ने खान के बाद अपनी अगली थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी। एक दैनिक अखबार की मानें तो ऐश्वर्या राय की फिल्म थ्रिलर होगी जिसका अभी टाइटल नहीं रखा गया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च में शुरु हो सकती है।फिल्म की शूटिंग यूरोप में की जाएगी। फिल्म की सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में होंगी। हालांकि उनके ऑपोजिट लीड एक्टर कौन होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।इस फिल्म के अलावा ऐश्वर्या राय ने 1967 की थ्रिलर फिल्म रात और दिन में भी दिलचस्पी दिखाई है। अगर सबकुछ फाइनल हुआ तो वो नरगिस का किरदार निभाते नजर आएंगी।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *