
श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता) । चौरास शहीदी मेले की पांचवी संध्या वॉयस ऑफ गढ़वाल प्रतियोगिता के नाम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व विधायक विनोद कंडारी ने शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने आयोजन की सराहना की। मेला समिति ने कृषि मंत्री व विधायक विनोद कंडारी से मेले के आयोजन के लिए सरकारी भूमि दिलाए जाने की मांग की। शहीदी मेले में आयोजित वॉयस ऑफ गढ़वाल प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गायन की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। मृणाल रतूड़ी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से वॉयस ऑफ गढ़वाल का खिताब अपने नाम किया। जबकि प्रतियोगिता की उपविजेता 15 वर्षीय वसुधा गौतम रही। तीसरे स्थान पर अंजलि और महेश जगोटा रहे। इस मौके पर दर्शकों के लिए गायन प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सुनील फोदणी प्रथम रहे। डा. प्रताप भंडारी द्वितीय और तुलसी देवी तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान ऑडियंस च्वाइस अवार्ड भी रखा गया। जिसमें शालिनी बहुगुणा, हीरालाल पटवाल, सोनम आर्य ने वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता के संयोजक गणेश भट्ट व निर्णायक डा. संजय पांडेय, सुभाष पांडेय रहे। इस अवसर पर मेला समिति की ओर से कीर्तिनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत निजवाला को भी सम्मानित किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष जयकृष्ण भट्ट, मेला प्रभारी विनोद चमोली, शैलेश मलासी ने आयोजन में सहयोग के लिए सभा का आभार जताया। प्रो. पचौरी को समाज प्रहरी सम्मान से नवाजाश्रीनगर। शहीदी मेले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेपी पचौरी को विवि में अपनी 40 वर्षों की बेहतर सेवाओं के लिए समाज प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत सरकार के पूर्व सचिव डा. कमल टॉवरी ने उन्हें प्रदान किया। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश के डा.संतोष कुमार एवं यूनियन बैंक के पूर्व कर्मचारी देवी प्रसाद पैन्यूली को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर शहीदी मेला समिति अध्यक्ष जयकृष्ण भटट, डा.प्रताप भंडारी, डा. उत्तम भंडारी, शैलेश मलासी, अनिल बिष्ट, विनोद चमोली, डा. अरविंद दरमोड़ा आदि मौजूद रहे।
The National News
282226 202452This internet page is often a walk-through for all of the details it suited you with this and didnt know who to ask. Glimpse here, and you will undoubtedly discover it. 493458