Breaking News
88798 yat4557

गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम की शीतकालीन यात्रा का विधिवत आगाज

88798 yat4557

उत्तरकाशी (संवाददाता)। यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में गुरुवार को यमुनोत्री धाम की शीतकालीन यात्रा का वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के बाद बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद ममगांई ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। जिसके बाद आज से यमुनोत्री धाम की शीतकालीन यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है और आज से यहां देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर सकते हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पर्व पर बंद होने के बाद से शीतकाल में छह माह तक मां यमुना अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ ने विराजती हैं। जहां यमुना के शीतकाल में दर्शन होंगे। शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगांई ने कहा कि यमुनोत्री धाम की तरह ही खुशीमठ में भी मां यमुना के दर्शन तथा पूजा अर्चना देश-विदेश के श्रद्धालु कर सकते हैं। यहां यमुना स्नान के साथ ही यमुना दर्शन, शनिदेव के दर्शन एक साथ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव है और पहला पड़ाव होने से यहां की तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना तथा यहां का विकास उनकी पहली प्राथमिकता में है।यमुनोत्री धम्म की उपेक्षा से खफा तीर्थ पुरोहितों व पंचपण्डा समिति ने यमुनोत्री धाम की पीड़ा को उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष के सामने रखी। साथ ही यमुनोत्री धाम के लिए विशेष पैकेज व यहां के विकास के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने की मांग रखी। मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आह्वान कर कहा है कि शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है और अब श्रद्धालु शीतकाल में 6 माह तक मां यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना खुशीमठ में कर सकते हैं। इस अवसर पर चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सहित सभी ने रासो नृत्य भी किया।इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्य, तहसीलदार एमएस राणा, प्रवीन मंम्गाई, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, बागेश्वर उनियाल, पंचपण्डा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल, रमण प्रसाद, पवन, उनियाल, रत्नमणि उनियाल, विनोद उनियाल, रणवीर सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also

146081241 501278740880404 7181968613957649550 n

चारधाम कपाट खुलने की तिथियां घोषित होंगी

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 * चारधाम कपाट खुलने की तिथियां घोषित होंगी। * श्री बदरीनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *