Breaking News
A youth arrested

दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

A youth arrested

ऋ षिकेष (संवाददाता)। रानीपोखरी पुलिस ने दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रानीपोखरी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को उसने अपनी पहचान नवीनचंद्र कोहली पुत्र प्रकाश चंद्र कोहली निवासी थानो गांव, रानीपोखरी के रूप में कराई है। बताया कि आरोपी शराब बेचने का काम करता है। आरोपी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

– विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन देहरादून(सू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *