Breaking News
chardham yatra page

चारधाम यात्रा पर आये पर्यटकों एवं व्यापारियों में उत्साह की लहर

मुख्यमंत्री द्वारा बनाए गए चार धाम देवस्थानम् प्रबन्धन बोर्ड नीति हुई कारगर साबित

chardham yatra page

देवस्थानम् प्रबन्धन बोर्ड की देख रेख में चल रही चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को हर सुविधाएं मुहैया कराने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों के लिए सरकार द्वारा ई-पास बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इस सुविधा का पूरा-पूरा लाभ यात्री उठा रहे है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारीगण पूरी लगन से लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोरोना महामारी के चलते चारो धामों में धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की आमद बढ़े ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके। दूर-दराज से आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा मार्गों पर बोर्ड द्वारा विश्रामगृहों को यात्रियों के सुविधा हेतु खोला जा चुका है। उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जहाँ चारधाम यात्रा करने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का हुजूम लगा रहता है। इसी कारण उत्तराखंड प्रदेश को देवनगरी कहा जाता है। इस राज्य के पास जहाँ एक ओर दर्जनों मान्य तीर्थस्थल हैं वहीं दूसरी और दिव्य तीर्थों की तीर्थमाला है। यदि इन तमाम तीर्थ स्थलों को इनकी गरिमा के साथ महत्व दिया जाए तो यह प्रदेश तीर्थाटन का अग्रणी प्रदेश बन जाए और यहाँ बारहमासा तीर्थाटन की ऐसी चहल-पहल का श्री गणेश हो जाए जिसका इस प्रदेश को नैसर्गिक हक़ भी है। श्री हेमकुंड साहिब की महिमा भी प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है। देवस्थानम् प्रबन्धन बोर्ड की कोशिश यही है कि श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, पावन गंगोत्री और पावन यमुनोत्री धाम की महत्ता को और भी बढ़ाए जाने का प्रयास जारी है। पूरे प्रदेश के धार्मिक स्थलों का सर्किट तैयार कर हम देश-विदेश के धर्माटकों को बारहमासा धर्माटन का श्रीलाभ सुलभ बनाना हैं। सरकार द्वारा सभी तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति-आवश्यक होने पर ही धामों में रूकें अन्यथा यह कोशिश करें कि दर्शन कर लेने के बाद तुरन्त अपने निकटवर्ती विश्रामगृहों व सुरक्षित स्थानों पर वापस आ जाएं। बोर्ड का सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वह मौसम व सड़कों की स्थिति की जानकारी रखें तभी यात्रा पर निकलें।

‘‘ नेशनल वार्ता न्यूज पोर्टल एवं दैनिक समाचार पत्र’’ उत्तराखण्ड राज्य में आने वाले चारधाम यात्रियों के लिए मंगलमयी कामना करता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करते रहें। आपकी यात्रा शुभ हो।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 645493 175096I consider something actually particular in this website . 765173

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *