Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म जब हैरी मेट सेजल का नया गाना हवाएं रिलीज के तुरंत बाद ही इतनी लोकप्रियता हासिल कर लेगा। सोनी म्यूजिक इंडिया की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अरिजित सिंह की आवाज में पेश किए गए इस गाने को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या रिलीज के 24 घंटों के भीतर 9,808,829 हो गई। यह संख्या अब 16,122,799 के पार हो गई है। प्रीतम ने कहा, जब यह गाना रिलीज हुआ तो उम्मीद नहीं थी कि यह इतना अधिक लोकप्रिय होगा। इससे पहले कि मैं जानता, मुझे बताया गया कि इस गाने को काफी बार देखा जा चुका है। मैं बहुत खुश हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। यहां देखें गाना: सोनी म्यूजिक इंडिया के मार्केटिंग निदेशक सानुजीत भुजबल ने कहा, इससे पहले ऐसा कभी नहीं सुना और हम खुश हैं कि हम यह उपलिब्ध हासिल कर सके। हमें गर्व है कि हम यह उपलब्धि प्राप्त करने में सक्षम हुए। यह एक टीम का प्रयास है। अनुष्का शर्मा और शाहरुख स्टारर जब हैरी मेट सेजल चार अगस्त को रिलीज होगी।
The National News