Breaking News
raveena

जिंदगी में हर दिन एक नई सीख मिलती है: रवीना

raveena

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि जिंदगी में हर दिन एक नई सीख मिलती है। रवीना टंडन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये हैं। रवीना ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा, यह एक लंबा और शानदार सफर रहा है। इसने मुझे काफी कुछ सिखाया है। मुझे याद है कि जब मैंने शुरुआत की थी, उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। यह आसान नहीं था, लेकिन मैंने भी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करना जारी रखा, जिससे अपने लिए एक सम्मानयोग्य जगह बना सकूं। इन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। हर दिन का आगमन एक नई सीख के साथ होता है।
रवीना टंडन ने कहा, अपनी जिंदगी में मुझे किसी चीज के लिए कोई खेद नहीं है और न ही मैंने कभी ऐसा किया है। मेरा भी कोई सपना अधूरा रहा होगा, लेकिन अपने किए किसी भी काम को लेकर मुझे कोई मलाल नहीं है। मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत में कुछ न कुछ होता है। मुझे अपनी जिंदगी से प्यार है। इससे बेहतर मेरे साथ कुछ और नहीं हो सकता। अपनी जिंदगी में मैं कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगी। इंसान होने के नाते मैंने भी गलतियां की हैं। इनसे मैंने सीखा है। मैं ईश्वर के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वह सबकुछ दिया, जिनकी मुझे चाह रही है। रवीना केजीएफ : चैप्टर 2 में कन्नड़ सुपरस्टार यश, श्रीनिधि और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *