Breaking News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से महिन्द्रा ग्रुप के हरिद्वार स्थित प्लांट हेड सत्यवीर सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बुधवार को बीजापुर अतिथि गृह में महिन्द्रा ग्रुप के हरिद्वार स्थित प्लांट हेड सत्यवीर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कोविड19 से बचाव हेतु मुख्यमंत्री को 100 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर (10 ली.), 03 महिन्द्रा सुप्रो एम्बुलेंस तथा 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भेंट किया। इन तीन एम्बुलेंसों में 02 जनपद हरिद्वार तथा एक जनपद नैनीताल को उपलब्ध करायी जायेगी। जबकि 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सीएसआर के तहत महिन्द्रा ग्रुप द्वारा कोविड19 की महामारी से बचाव में राहत सामग्री प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनन्द महिन्द्रा से भी इस सम्बन्ध में वार्ता हुई थी तथा उन्होंने इस सम्बन्ध में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड19 की महामारी के इस दौर में सभी संस्थानों एवं स्वयं सेवी संगठनों ने यथा सम्भव सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से अब हम इस बीमारी के संक्रमण को कम करने में सफल हो पाये हैं। इस वैश्विक महामारी के प्रभाव को कम करने के लिये राज्य में स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। चिकित्सालयों में इस बीमारी के इलाज के लिये आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं। उन्होंने सभी से कोविड प्राटोकाल का अनुपालन करने की अपील की है। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लि. के विमल सिंह एवं दीपक वर्धन आदि उपस्थित थे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *