Breaking News

मुख्यमंत्री तीरथ ने कोविड की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठकों में जो निर्णय एक बार ले लिया जाता है, उसका अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई रेमडेसिविर की मात्रा और तय दर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। आगामी 15 दिनों के अनुसार कोविड को लेकर प्लान हो और उसी के अनुरूप आॅक्सीजन, आईसीयू, जरूरी दवाएं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आॅक्सीजन सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर सर्वाधिक ध्यान देने और मई माह से राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान की पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए।

 

 

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 2845 775000Was koche ich heute – diese Frage stellen sich tag fuer tag viele Menschen. Und wir haben tag fuer tag die perfeckte Antwort darauf! Besuchen Sie uns auf unserer Webseite und lassen Sie sich von uns beraten . Wir freuen uns auf Sie! 6292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *