Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिह रावत जी से आज राधिका जी फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म की टीम ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अपनी आने वाली फिल्म बूंदी रायता की शूटिंग लाॅचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर फिल्म के डाइरेक्टर कमल चंद्रा, प्रोड्यूसर रवि गुप्ता आदि ने फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि विभिन्न स्थानों की पर की जाएगी। उन्होंने इस शूटिंग कार्यक्रम में सहयोग की भी अपेक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। सरकार भी इसके लिए प्रोत्साहित करती है। उन्हें भी पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके लिए राधिका जी फिल्म्स की पूरी टीम ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।
The National News