Breaking News
Best Emerging Chapter

देहरादून चैप्टर को मिला Best Emerging Chapter पुरस्कार

Best Emerging Chapter

  फोटो कैप्सन:- 39th All India Public Relations Conference में Best Emerging Chapter  पुरस्कार प्राप्त करते हुए देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल एवं सचिव अनिल सती।


देहरादून ( संवाददाता ) । पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आॅफ इंडिया द्वारा वर्ष 2017 के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आॅफ इंडिया देहरादून चैप्टर को Best Emerging Chapter पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गत दिवस 15 से 17 दिसम्बर, 2017 तक विशाखापट्नम में आयोजित होने रही 39th All India Public Relations Conference मे प्रदान किये गये। इस पुरस्कार को देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल व सचिव अनिल सती द्वारा प्राप्त किया गया। देहरादून चैप्टर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है। देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कोषाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने बताया है कि विशाखापट्टनम में आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेस में सभी राज्यों के चैप्टरों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिसमें देहरादून चैप्टर से अध्यक्ष विमल डबराल, सचिव अनिल सती, सदस्य विकास कुमार, मनोज गोविल द्वारा प्रतिभाग किया गया है। 39th All India Public Relations Conference में विभिन्न विषयों पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 15 दिसम्बर, 2017 को आन्ध्र प्रदेश के मानव संसाधन मंत्री श्री जी.एस.राव द्वारा उदघाटन सत्र के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चैप्टरों को पुरस्कृत किया गया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 921515 318122Hoping to go into business venture world-wide-web Indicates revealing your products or services furthermore companies not only to ladies locally, but nevertheless , to numerous prospective clients in which are online in most cases. e-wallet 895848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *