Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

बोल्ड सीन्स की वजह से चर्चा में आईं टीवी ऐक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, अब उन्होंने एक अजीबो गरीब बयान भी दे डाला है। रागिनी एमएमएस रिटर्न्स की वेब सीरीज में बोल्ड अवतार में नजर आईं ऐक्ट्रेस करिश्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बोल्ड सीन देने में कोई दिक्कत नहीं है। करिश्मा के मुताबिक, वह अपने स्किन शो को लेकर बेहद सहज हैं इसलिए अगर कहानी की मांग के मुताबिक उन्हें टॉपलेस भी होना पड़े तो वह आराम से यह कर सकती हैं। जब करिश्मा से पूछा गया कि इस शो को चुनने को लेकर उनके माता-पिता और परिवार का क्या रिऐक्शन था, उन्होंने कहा, मेरे परिजन काफी सपॉर्ट करते हैं। मैं जो भी करूं, वह उस पर विश्वास रखते हैं। बता दें, करिश्मा टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रैना सिंह के रोल में नजर आ चुकी हैं। यह एक नेगेटिव रोल था। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो पवित्र रिश्ता और फिल्म प्यार का पंचनामा 2 में भी काम किया है।
The National News